आर्थिक आधार पर न्याय, जाति के आधार पर नहीं
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद् गरीब आधारित आरक्षण का समर्थक और जातीय आरक्षण व जातीय कानूनों के विरुद्ध संघर्ष करने वाला संगठन है। 2017 में हाथरस से शुरू हुई परिषद् आज ज्ञापन, धरना, पदयात्रा और जनजागरण के माध्यम से देश के कई राज्यों में यह आवाज़ उठा रही है।
देश एक परिवार है, जहाँ असमानताएं कानूनी व्यवस्था के रूप में नहीं होनी चाहिए। आइये, सर्वश्रेष्ठ भारत बनाएं।पं॰ पंकज धवरैय्या
- भ्रष्टाचार मुक्त भारत
- जातीय कानून मुक्त भारत
- रोजगार युक्त भारत
- गरीबी मुक्त भारत
परिषद् की प्रमुख मांगें
ये वे मुद्दे हैं जिन पर परिषद् ज्ञापन, धरना, पदयात्रा और जनजागरण के माध्यम से लगातार आवाज़ उठा रही है।
आरक्षण का आधार आर्थिक हो
हर गरीब परिवार को समान अवसर मिले, चाहे वह किसी भी जाति का हो। जाति नहीं, आर्थिक स्थिति ही सहायता का पैमाना हो।
SC/ST Act में सुधार
निष्पक्ष जाँच से पहले गिरफ्तारी पर रोक और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई।
UGC के नए नियमों की वापसी
विश्वविद्यालयों में सभी छात्रों के लिए एक समान, निष्पक्ष और पारदर्शी शिकायत व्यवस्था।
राष्ट्रीय सवर्ण आयोग
SC/ST और OBC आयोगों की तर्ज़ पर सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आयोग, तथा विप्र कल्याण बोर्ड की स्थापना।
WTR — वर्किंग टाइमिंग रेग्युलेशन
सरकारी कार्यों के लिए तय समय-सीमा का कानून, ताकि फ़ाइलें रोककर होने वाला भ्रष्टाचार खत्म हो।
छात्र व बेरोजगार युवा अधिनियम
कौशल आधारित शिक्षा, रोजगार के अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता।
UGC के नए नियमों और SC/ST Act के विरोध में सद्भावना पदयात्रा
7 फ़रवरी 2026 को हाथरस से प्रस्तावित पैदल सद्भावना यात्रा को प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर अनुमति नहीं दी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर धरना शुरू किया, जिसे करणी सेना और परशुराम सेना सहित कई संगठनों का समर्थन मिला।
- स्थान
- हाथरस, उत्तर प्रदेश
- मुद्दे
- UGC के नए नियम, SC/ST Act
- समर्थन
- करणी सेना, परशुराम सेना व अन्य सवर्ण संगठन
- मीडिया
- अमर उजाला, भास्कर डिजिटल, यूपी वेब न्यूज़
RSP प्रचारक बनिये — देश के लिए, अपने लिए
देशभक्त हैं? ₹15,000 प्रतिमाह के साथ नेतृत्व का अवसर पाएं।
संगठन की ताज़ा खबरें
समाचार लोड हो रहे हैं…
फ़ोटो गैलरी
सदस्यता अभियान जारी है
पंजीकरण निःशुल्क है। सदस्य बनते ही आपको सदस्य संख्या और QR सत्यापन वाला पहचान पत्र मिलता है, जिसे आप "मेरा पैनल" से डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
.jpeg)


